महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस

:ः :ः
कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त करते हुए रैली के शक्ल में प्लास्टिक कचरा उठाते हुए परिसर की साफ सफाई की गई। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्वजारोहण एवं लक्ष्य गीत का गायन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर स्वच्छता ही सेवा का शपथ भी लिया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं योजना के उद्देश्यों को बताते हुए उसके फायदे पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ प्राध्यापक व समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष व्ही.के.रामटेके ने कहा कि सेवा के माध्यम से शिक्षा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना को वर्ष 1969 में 37 विश्वविद्यालय में शुरू किया गया था जिसमें लगभग 40000 स्वयंसेवक शामिल थे जो अब लगभग 657 विश्वविद्यालय में संचालित है। अब स्वयं सेवकों की संख्या लाखों में है उन्होंने सभी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक एवं महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.डी.एल.पटेल ने 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पर स्वयं सेवकों को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.लक्ष्मी लेकाम, प्रो. एन.आर.साव., डॉ. बसंत नाग, प्रो. सुमिता पाण्डे, डॉ. पूनम साहू, मनीष अटभैया, कामिनी साहू, देवेन्द्र कुमार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

