छत्तीसगढ़

अंग दान करने लोगों को किया गया जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर जिला अस्पताल में ली गई शपथ

अंग दान करने लोगों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम आयोजित कर जिला अस्पताल में ली गई शपथ

नारायणपुर,  – कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर .कुंवर के मार्गदर्शन में आज आयुष्मान भवः कार्यक्रम अंतर्गत अंग दान महादान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल नारायणपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य अंगदान को बढ़ावा देना और अपने मृत्यु के पश्चात अपना अंग दान कर जरूरत मंद व्यक्ति को नई जिंदगी प्रदान करने में सहयोग करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर.कुंवर, जिला कार्यक्रम प्रबधक श्री राजीव बघेल एवं उपस्थित स्टॉफ द्वारा आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत अंगदान महादान कि प्रतिज्ञा ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button