छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश
सिकसोड़ थाना में पहली बार स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति।

सिकसोड़ थाना में पहली बार स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति।

कोयलीबेड़ा। सिकसोड़ थाना परिसर में इस वर्ष समूचे स्टाफ की अनोखी पहल नजर आयी है। जहां पहली बार गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर समूचे स्टाफ के द्वारा गणेश मूर्ति स्थापित की गई है। सिकसोड़ थाना प्रभारी आशीष कंसारी ने बताया कि आज के इस तनाव भरे माहौल में अपने घर परिवार से दूर देशसेवा में लगे जवानों के मंशानुरूप थाना स्टाफ के पूजन के लिए यह पहल की गई है और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर विधि विधान के साथ पूजन किया जा रहा है। 10 दिनों तक पूरे थाने का माहौल भक्तिमय रहेगा मानसिक शांति का एक सुखद अनुभव इस दौरान स्टाफ को होगी।
स्थापना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी आशीष कंसारी, एएसआई वीरेंद्र बुंदेल, ठाकुर मेजर,मौर्या मेजर,तारम मेजर और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।



