अंतागढ़ के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान का किया गया औचक निरीक्षण। प्रसासनिक टिम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश,,

अंतागढ़ के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान का किया गया औचक निरीक्षण।

अंतागढ। श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदया जिला उ.ब. कांकेर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उ. ब. कांकेर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री खोमन सिन्हा के आदेशानुसार आज दिनांक 18.09.2023 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंतागढ़ श्री विश्वास कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ श्री अमर सिदार, नायब तहसीलदार अंतागढ़ श्री उमेश चौहान एवं थाना प्रभारी अंतागढ़ निरीक्षक रोशन कौशिक द्वारा अंतागढ़ के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान जाकर मदिरा दुकान के सुपरवाईजर से मिलकर शराब दुकान का आवक-जावक रजिस्टरों एवं केश बुक का औचक निरीक्षण कर रजिस्टरों का सही तरीके से संधारण करने लेखाजोखा रखने के संबंध में एवं दुकान के सामने मदिरा का रेट लिस्ट एवं टोल फ्री नंबर चस्पा करने समझाईश दिया साथ ही मदिरा दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का रजिस्टर भी चेक किया गया तथा मदिरा दुकान में सुरक्षा दृष्टि से सुरक्षा दृष्टि से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को ठीक करवाने हिदायत दिया गया। मदिरा दुकान के सुपरवाईजर को देशी एवं विदेशी मदिरा को निर्धारित मूल्य में ग्राहक को बेचने की समझाईश दी गई है।



