भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन।

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन

कांकेर। विदित है कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था लघु धान्य फसलों का महत्व एवं स्वरोजगार की संभावनाएं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सरला आत्राम थी उन्होंने अपने उदबोधन में लघु धान्य (पोषक अनाज) के महत्व के बारे में बताई कि ये पोषक अनाज विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वो, आयरन, कैल्शियम, रेशा, मैग्नीशियम, प्रोटीन का स्रोत है एवं मधुमेह रोगियों के लिए कोदो चावल कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं के लिए एक अच्छा पोषक तत्वों के से भरपूर अनाज है। कृषि विज्ञान केंद्र कंकर के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र हरिदास तायडे़ एवं डॉक्टर कोमल सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार के लघु धन्य फसलों की जानकारी दी साथ ही साथ इन फसलों की उत्पादन तकनीक एवं रोजगार के अवसर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापकगण डॉ. लक्ष्मी लेकाम, डॉ. विजय बेसरा, डॉ. हेमलता साहू, राकेश थावाई, जोगेन्दर साहू, इमरान मेमन व वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष रश्मि हिड़को, उपाध्यक्ष सुधांशु साहू, दीपंकर दास के साथ-साथ वाणिज्य विभाग के 100 से ज्यादा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



