छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश
कोयलीबेड़ा -उफनते मेढ़की नदी में एनीकट को पार करते वक्त तेज धार में बहा बुजुर्ग,,,,,,युवाओं ने कूदकर बचाई जान,,,,,,

कोयलीबेड़ा -उफनते मेढ़की नदी में एनीकट को पार करते वक्त तेज धार में बहा बुजुर्ग,,,फिर हुआ यूं कि,,,
कोयलीबेड़ा। एक शख्स मेढकी नदी के एनीकट को पार करते वक्त बह जाता है. जिसका वीडियो सामने आया है. बता दें कि, मेढकी नदी का एनीकट पार करते वक्त बुजुर्ग बह गया. गनीमत ये रही कि, बहते बुजुर्ग ने तेज बहाव में तैरने का प्रयास करते हुए अपनी जान बचा ली. हालांकि, घटना के बाद वह कुछ हिचकोले खाने लगा और तेज बहाव के चलते थक गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पास ही खड़े बढ़पारा के युवाओं की टीम नदी में कूदकर बुजुर्ग को शकुशल बाहर निकाल लिए। जानकारी के अनुसार नदी पार कर रहा बुजुर्ग चिलपरस नयापारा का निवासी था जो साप्ताहिक बाजार कोयलीबेड़ा दैनिक उपयोग की सामान खरीदने आ रहा था।



