छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

बीएलओ के कार्यों का कलेक्टर ने किया जांच।

बीएलओ के कार्यों का कलेक्टर ने किया जांच

उत्तर बस्तर कांकेर – मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में पात्र मतदाताओं का नाम  मतदाता सूची में जोड़ने, मृत अथवा स्थाई रूप से पलायन करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची सें विलोपित करने तथा मतदाता सूची में त्रुटि होने पर उसे संशोधित करने का कार्य सभी बीएलओ द्वारा 11 सितम्बर तक किया गया। बीएलओ द्वारा मतदाताओं के भरे गये फॉर्म 06, फॉर्म 07 एवं फॉर्म 08 का कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज औचक निरीक्षण कर जांच किया, साथ ही संधारित रजिस्टर का अवलोकन भी किया गया। अच्छा कार्य करने पर बीएलओ को शाबाशी दी गई तथा जिन मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं अथवा त्रुटि संशोधन का कार्य किया गया है, उन्हें मतदाता परिचय पत्रों का वितरण सुनिश्चित करने के लिए भी समझाईश दी गइ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम कांकेर मनीष साहू, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार आस्था बोरकर, नायब तहसीलदार विकास जैन के साथ कांकेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र गोविन्दपुर, नांदनमारा, माकड़ी सिंगराय, नाथियानवागांव, कन्हारपुरी तथा मरकाटोला का औचक निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा भरे गये  फॉर्म 06, 07 एवं 08 की जांच की गई। सभी बीएलओ द्वारा अच्छा कार्य किया गया है उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button