छत्तीसगढ़
एसडीएम ने किया मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण।

एसडीएम ने किया मदिरा दुकान का औचक निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर -निर्वाचन आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले में स्थित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में भानुप्रतापपुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा शासकीय अंग्रेजी एवं देषी शराब की दुकान भानुप्रतापपुर का जांच किया गया। उनके द्वारा मदिरा दुकान के स्टॉक रजिस्टर, सेल्स रजिस्टर, नौकरनामा की जांच की गई। निर्वाचन को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई एवं निर्वाचन संबंधी नियमों के उल्लंघन के प्रावधानों से अवगत कराया गया।



