हल्बा आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ का विचार संगोष्टि एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न।

हल्बा आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ का विचार संगोष्टि एवं सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न


कांकेर। 18गढ़ हल्बा आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ महासभा बड़े डोंगर के तत्वाधान मे संभाग स्तरीय कर्मचारी प्रकोष्ठ का अधिवेशन सामाजिक भवन बरदेभाटा कांकेर मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे समाज द्वारा रुढ़ीप्रथा परंपरा, रीति रिवाज, मान्यतायें, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक संगठन पर गहन चिंतन चर्चा परिचर्चा की गई। संवैधानिक कार्यशाला भविष्य मे आयोजन किये जाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष तिरसुनिया अध्यक्ष 18 गढ़ कर्मचारी प्रकोष्ठ संभाग कांकेर के द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार देहारी संभाग अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि देवेश सूर्यवंशी अध्यक्ष 18गढ़ कर्मचारी प्रकोष्ठ बड़ेडोंगर, महेंद्र कश्यप महासचिव 18गढ़ कर्मचारी प्रकोष्ठ बड़ेडोंगर रहे, आभार व्यक्त माननीय गिरवर गुरुवर अध्यक्ष 18गढ़ कर्मचारी प्रकोष्ठ गढ़ कांकेर के द्वारा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी सगाजन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सत्र 2022-23 मे सेवानिवृत कर्मचारी द्वारिका प्रसाद धनेलिया प्रधान अध्यापक, राजकुमार धनेलिया व्याख्याता, उद्यो राम कोरेटिया भृत्य, राम ग़ुलाल प्रधान प्रधानाध्यापक को श्रीफल शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वर्तमान मे राज्य पीएससी मे चयनित हुई गरिमा प्रधान नायब तहसीलदार, एवं नव नियुक्त विभिन्न विभागों मे पदस्थ प्रतिभावान बच्चे मुकेश गुरुवर शिक्षक, भूमिका गुना फार्मेशिस्ट, प्रतिमा नागेश शिक्षक, किशोर कुमार ठाकुर प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई, लिलेश कोठेवार सहायक कोषालय एवं खेल के क्षेत्र मे पुन्नूराम प्रधान जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलिंपिक प्रतियोगिता मे गेड़ी दौड़ एवं फुगड़ी खेल मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्हे भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे नेमुराम कश्यप, हंसा राम राना, हेमन्त समरथ, प्रकाश दीवान, डॉ हेमंत नाग, रामसेवक कोठेवार, भागीरथी नाग, प्रशांत देहारी, विजय कुमार नाग, डॉ नरेन्द्र कुमार राना, चेतराम बघेल, हेमन्त धनेलिया, प्रेमवती नायक, एयशवन्त गुना, तोषी कश्यप, उत्तम राना, द्रोण कंचन, किरण भण्डारी, भुवन प्रधान, कमल किशोर नायक, लेखराम कुदराम, रितुराज प्रधान, यशवंत गुरु, पुन्नु राम प्रधान, जोहन नाग, पवन नाग, कमल नाग, कमल किशोर नायक, उपेंद्र नागे, महेंद्र कुमार नाग एवं समस्त संभाग से गढ़ कांकेर, गढ़ बांसला, गढ़ लोहत्तर के कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित हुए।



