छत्तीसगढ़

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिकसोड़ बाजार में लगा चलित थाना। शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया जागरूक।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सिकसोड़ बाजार में लगा चलित थाना। शत प्रतिशत मतदान हेतु किया गया जागरूक।

कोयलीबेड़ा। श्रीमान दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में श्रीमान खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ एवं श्रीमान अमर सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के मार्ग दर्शन में ग्राम सिकसोड़ के साप्ताहिक बाजार स्थल में थाना प्रभारी निरीक्षक, आशीष कंसारी के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा चलित थाना लगाकर बाजार में विभिन्न ग्रामों से दैनिक उपयोगी सामाग्री क्रय करने आये लोगों से बाताचित कर आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने अपील की गयी एवं सायबर फ्राड के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देकर लोगों को सतर्क रहने एवं बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया, महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराध की जानकारी दी गयी, यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने, अत्यधिक शराब का सेवन ना करने बाबत जानकारी दिया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना आकर अथवा फोन के माध्यम से सूचना देने की अपील की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button