छत्तीसगढ़

अनुसूचित  जाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित  जाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर
जिले में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण प्राप्त करने 21 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना में स्वरोजगार स्थापना हेतु 50 हजार रुपये की ऋण प्रदाय किया जायेगा।
ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक संबंधित जाति वर्ग तथा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए। जन्म तिथि दर्शित पांचवी, आठवीं दसवीं की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड एवं मतदाता परिचय पत्र, 02 पासपोर्ट साईज की फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति होना अनिवार्य होगा। 10 रूपये के स्टाम्प पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से ऋण अनुदान का लाभ नहीं लिये होने की शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त पात्रता एवं शर्तें रखने वाले आवेदक अपना आवेदन जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर कलेक्ट्रेट कम्पोजिट भवन कक्ष क्रमांक 06 में 21 सितम्बर  तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास विभाग कांकेर से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button