छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशलाइफस्टाइलविदेश

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने लिया मास्टर ट्रेनर्स की बैठक

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने लिया मास्टर ट्रेनर्स की बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर  :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की आज बैठक लेकर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम  के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की जांच करने के लिए निर्देशित किया। विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर बीएलओ को प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच करने के लिए निर्देश दिये गये ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार किया जा सके। उनके द्वारा नवीन मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा बीएलओ को प्राप्त आवेदनों की जांच करने के निर्देश भी दिये गये। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर प्रखर चन्द्राकर, संयुक्त कलेक्टर आस्था राजपूत, एसडीएम कांकेर मनीष साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल सहित जिला स्तरीय सभी मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button