छत्तीसगढ़मनोरंजन

राज्य के 51 साहित्यकारों को साहित्य सौरभ 2023 सम्मान से किया जायेगा सम्मानित।

अमर टापू मुंगेली में होगा कवि सम्मेलन का आयोजन कांकेर के दो मुखर साहित्यकार मनोज जायसवाल एवं डाॅ.राखी कोर्राम होगें सम्मानित
राज्य के 51 साहित्यकारों को साहित्य सौरभ 2023 सम्मान से किया जायेगा सम्मानित
कांकेर। छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर का दूरस्थ मुंगेली जिलांतर्गत के अन्तर्गत पवित्र स्थल अमर टापू में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर (रविवार) को सन्त शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की पूजा-अर्चना एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन पश्चात छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त समिति – छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस आयोजन में बस्तर के कांकेर जिले के साहित्यकार भी शिरकत करने जा रहे है, क्योंकि उक्त साझा संकलन में यहां के साहित्यकारों की रचनाएं भी प्रकाशित की गई है।

इस अवसर पर 3 पुस्तकों का विमोचन होगा। इन पुस्तकों में साहित्य वाचस्पति डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की 2 पुस्तकों क्रमशः कलम की अभिलाषा (सम्पादित साझा काव्य संग्रह) एवं मसीहा (काव्य-संग्रह) तथा चीनू टण्डन सिकन्दर की पुस्तक-जीने की राह (काव्य-संग्रह) का विमोचन शामिल हैं। इसके अलावा साझा संकलन में शामिल 51 साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा कलमकार साहित्य सौरभ सम्मान- 2023 एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से जाने माने कवि एवं साहित्यकार भाग लेंगे। इसमें कांकेर जिले के दो मुखर साहित्यकार मनोज जायसवाल एवं डाॅ.राखी कोर्राम भी सम्मानित होगें। इसके अलावा बिलासपुर, रायपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कवर्धा, कोरबा, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, कांकेर इत्यादि जिले के कलमकार शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुगेश बंजारे धीरज एवं उनकी टीम द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। आसपास के ग्रामवासियों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button