कांकेर जिले के तीनों विधानसभा में 3569 डाक मतपत्र प्राप्त हुए

उत्तर बस्तर कांकेर, विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत डाक मतपत्र के माध्यम से दिव्यांग, 80 से अधिक आयु वाले मतदाता, अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा ईटीपीबी द्वारा मतदान किया गया है। इसके नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि अब तक निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 505 डाक मतपत पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से 1221 और कांकेर विधानसभा क्षेत्र से 1096 इस प्रकार कुल 2822 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। इसी तरह दिव्यांग एवं 80 प्लस मतदाताओं द्वारा विधानसभा अंतागढ़ क्षेत्र से 36, भानुप्रतापपुर से 192 और कांकेर विधानसभा क्षेत्र से 70 इस प्रकार कुल 298 एवं सेवा मतदाताओं से प्राप्त ईटीपीबी अंतर्गत विधानसभा अंतागढ़ से 34, भानुप्रतापपुर से 183, कांकेर से 232 सहित कुल 449 डाक मतपत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से अब तक कुल 3569 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।



