गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीशिक्षा

जेईई एडवांस परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के 31 छात्र क्वालीफाई।

29 छात्र आदिवासी वर्ग से।

*जेईई एडवांस परीक्षा में शासकीय विद्यालयों के 31 छात्र क्वालीफाई*
*29 छात्र आदिवासी वर्ग से*
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में ‘हमर लक्ष्य‘ के तहत जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जेईई मेंस प्रथम एवं द्वितीय सेशन के आधार पर भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में से जिले से 31 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा हेतु क्वालीफाई किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जेईई के पर्सेंटाईल जनरल 93.00 पर्सेंटाइल, ओबीसी 79.44 पर्सेंटाइल, एससी 61.15 एवं एसटी हेतु 47.90 पर्सेंटाइल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में इन 31 छात्रों में से 01 छात्र ओबीसी, 29 एसटी तथा 01 ओबीसी संवर्ग से है, जिनमें जेईई में 14 बालिका एवं 17 बालक कुल 31 छात्र क्वालीफाइड हुए हैं। ये सभी छात्र जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं, जिसमें 08 छात्र प्रयास के और शेष 23 छात्र जिले के शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों से हैं। जिले के इन बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने चयनित विद्यार्थियों के शिक्षकों व पालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें से अधिकतर छात्र गरीब, मजदूर एवं किसान परिवार से हैं, तो कई छात्रों के माता-पिता मनरेगा में मजदूरी करते हैं। इनकी आजीविका का साधन वनोपज है फिर भी इनके बुलंद हौसलों ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की छात्रा केसमी यादव ने 81.97 अंक एवं शासकीय उमावि अंतागढ़ के हरेन्द्र कुमार कुमेटी ने 80.48 अंक प्राप्त किया है। इसी तरह शासकीय पीएमश्री अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) नरहरपुर में अध्ययनरत 03 आदिवासी छात्रों का चयन हुआ है। हिमांशु कुंजाम ने 80 प्रतिशत, सेजेस दमकसा से कु. करीना रावटे 77.91 पर्सेंटाइल, जीत कुमार वट्टी 74 पर्सेंटाईल, रोशन कुमार नेताम 51.41 पर्सेंटाईल प्राप्त किये हैं। इन सभी के माता पिता कृषि मजदूरी का कार्य करते हैं। इसी तरह शासकीय उमावि तुड़गे से कु. राखी नरेटी ने 76.92 अंक, शासकीय उमावि साल्हे का दिपेश कुमार लाडिया 71.28 पर्सेंटाइल व शास पीएमश्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गूकोंदल की कु. पूजा पोया ने 66.30 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया है। इसी तरह प्रयास आवासीय विद्यालय से कु. संध्या मरकाम ने 68.89 प्रतिशत, सेजेश अमोड़ा से तरूण कुमार उयके ने 66.29 प्रतिशत, प्रयास की खुशबू धनेलिया ने 66.29, शासकीय उमावि गिरहोला के चैतन्य नागवंशी ने 62.554 और शासकीय उमावि कुर्री से किशोर मंडावी ने 59.86 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। इस प्रकार जिले से 31 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा हेतु क्वालीफाई किया है। पीएमश्री अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अंतागढ़ से 02 छात्र उदित देहारी 55.20 और लक्ष्य परते ने 46.20 अंक प्राप्त किया है। ताड़ोकी के आनंद कुमार 57.55 पर्सेंटाइल है तथा जिले में कम से कम 08 छात्र ऐसे हैं जिनका चयन एनआईटी में होना संभावित है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले एसटी संवर्ग के छात्रों को बोर्ड कक्षा अर्थात 12वीं में 65 प्रतिशत या अधिक अंक लाना आवश्यक होता है। जेईई क्वालीफाई करने वाले छात्रों में क्रमशः अंतागढ़ से 03, भानुप्रतापपुर से 06, चारामा से 02, दुर्गूकोंदल से 04, कांकेर से 09 जिसमें प्रयास के 08, सेजेश नरहरदेव 01 छात्र, कोयलीबेडा 01 छात्र नरहरपुर से 06, इस प्रकार कुल 31 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि कांकेर जिला लगातार प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर रहा है। सत्र 2024-25 में जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में 58 शासकीय विद्यालय के छात्र चयनित हुए हैं, वहीं एनएमएमएससी छात्रवृत्ति परीक्षा जिसमें गत वर्ष 526 छात्र चयनित हुए, अभी इसकी रिजल्ट आना बाकी है और अब जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा हेतु 31 बच्चों का चयन होना हर्ष का विषय है। साथ ही इन बच्चों के अलावा नीट परीक्षा हेतु छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। जेईई मेंस प्रथम एवं द्वितीय सेंशन के साथ-साथ एडवांस प्रवेश परीक्षा हेतु शुल्क की प्रतिपूर्ति जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए प्राचार्य एवं एक नोडल व्याख्याता को जेईई एडवांश प्रवेश परीक्षा की तैयारी व प्रवेश फॉर्म भरने हेतु आवश्यक प्रक्रिया के लिए निर्देशित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button