
नही मिली 102 महतारी एम्बुलेंस की सेवा, भागदौड़ में लगी सास की तालाब में डूबने से हुई मौत।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के खुटगांव में तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गयी। देर रात अपनी बहू के डिलीवरी के लिए भाग दौड़ के दौरान 11 बजे के लगभग से वृद्ध महिला राजबति आचला कहि चली गयी थी। देर रात तक आसपास पता तलासी किया गया पर पता नही चला। अल सुबह ढूंढने के दौरान महिला के पति धनीराम को तालाब में कुछ तैरता हुआ नजर आया जिसकी सूचना गांव वालों को दी, सुबह थाने में सूचना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। उधर 102 की सुविधा नही मिलने पर घर मे ही डिलीवरी के दौरान बच्चे की भी मौत हो चुकी है। एक ही दिन दो दो मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 महतारी एम्बुलेंस की सुविधा नही होने से क्षेत्र में अक्सर परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। मृतक के पुत्र किसनु राम ने बताया कि रात में बहुत तेज बारिष हो रही थी और दर्द उठने पर उसकी भाई बहु को 102 महतारी एम्बुलेंस की सहायता से कोयलीबेड़ा हॉस्पिटल पहुंचाने प्रयास किया जा रहा था, जब गाड़ी की सुविधा नही मिली तो बाइक से लाने का प्रयास किया जा रहा था परंतु तेज बारिश के चलते बाइक फिसलने के कारण हॉस्पिटल नही पहुंच पाए। 102 की सुविधा नही मिलने से इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं।



