छत्तीसगढ़

माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर 1.12 लाख विद्यार्थियों ने की मतदान की अपील

स्वीप के तहत हुआ पत्र लेखन का आयोजन

*माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर 1.12 लाख विद्यार्थियों ने की मतदान की अपील*
*स्वीप के तहत हुआ पत्र लेखन का आयोजन *
*लोकसभा आम निर्वाचन-2024*
उत्तर बस्तर कांकेर,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश और स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के 02 हजार 597 विद्यालयों एवं छात्रावासों से कक्षा 01 से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 1.12 लाख विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई और अपने-अपने माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुरोध पत्र में लिखा है- ’’हमारा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है और मजबूत लोकतंत्र आप सबकी भागीदारी से ही साकार हो सकता है।’’ सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों से अनुरोध किया कि आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button