छत्तीसगढ़

प्रयास विद्यालय के 04 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप टेन में बनाई जगह।

*प्रयास विद्यालय के 04 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप टेन में बनाई जगह *
*कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं*
उत्तर बस्तर कांकेर। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के 03 बालिका एवं 01 बालक सहित 04 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राज्य स्तर पर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले जिले के विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रयास विद्यालय के कक्षा 10वीं में 91 विद्यार्थियों में से 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। कुल 84 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत है। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 89 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 75 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किये हैं और परीक्षा परिणाम 94.38 प्रतिशत है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एल. आर. कुर्रे ने बताया कि कक्षा10वीं के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में मयंक कोर्राम और पायल अधिकारी ने सातवाँ स्थान, वर्षा साहू ने नौंवा स्थान और मल्लिका मरकाम ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया है।
सहायक आयुक्त श्री कुर्रे ने मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button